• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेघवाल प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियाँ तेज, अब तक 200 से अधिक आवेदन

Preparations for the Meghwal Talent and Bhamashah Samman Ceremony in full swing, with over 200 applications received so far. - Didwana News in Hindi

मकराना। 29वें मेघवाल प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह–2025 के भव्य आयोजन की तैयारियाँ रविवार को मेघवाल सेवाश्रम गच्छीपुरा में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के साथ गति पकड़ गईं। मेघवाल समाज सुधारक समिति गच्छीपुरा द्वारा आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में टेंट, भोजन व्यवस्था, माइक सेटअप, कार्यक्रम स्थल तथा सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं व भामाशाहों की सूची तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। समिति अध्यक्ष ओंकार भाटी ने बताया कि अब तक समाज की लगभग 200 प्रतिभाओं, भामाशाहों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने समाज के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 है, ऐसे में अंतिम क्षण का इंतजार न करते हुए समय पर ऑनलाइन आवेदन जमा करें।
बैठक में छोटूराम गौड़, भंवरलाल भाटी, धनाराम गौड़, कैलाश लाडना, रतनलाल तालापा, देवीलाल, संदीप लाडना, दिनेश लाडना, जगदीश दुबरिया, गजेन्द्र कालावत, राजेश लीलड़, गिरधारी परिहार, माणकचन्द कालिया, हरदीनराम बरवड़, मनोज सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for the Meghwal Talent and Bhamashah Samman Ceremony in full swing, with over 200 applications received so far.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meghwal talent, bhamashah samman, ceremony, swing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, didwana news, didwana news in hindi, real time didwana city news, real time news, didwana news khas khabar, didwana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved