• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम विमान दुर्घटनाग्रस्त में शहीद अग्निवीर कुमावत का पार्थिव शरीर पहुंचेगा गांव, भाई बोले- 'हमें गम नहीं, गर्व है'

Mortal remains of Agniveer martyr Kumawat, who died in the Assam plane crash, to reach his village; brother says, We feel no grief, only pride. - Didwana News in Hindi

डीडवाना । असम के जोरहाट में हुए एएन-32 विमान हादसे में शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। राजस्थान के डीडवाना जिले के नावा उपखंड के पांचोता गांव में अग्निवीर खेमाराम कुमावत का अंतिम संस्कार होगा। हालांकि, उनकी शहादत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। महज साढ़े तीन साल पहले ही अग्निवीर के रूप में वायुसेना में भर्ती हुए खेमाराम की शहादत की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वीर सपूत खोने के गम में मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, इस गहरे दुख के बीच परिजनों और ग्रामीणों की आंखों में अपने बेटे के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व भी साफ नजर आ रहा है।
खेमाराम कुमावत के भाई राजेंद्र कुमावत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "खेमाराम का स्वभाव सबसे अच्छा था। वे जितने दयालु थे, उतने साहसी भी थे। 12वीं पास करने के बाद खेमाराम ने कोचिंग ली। उसके बाद दूसरी बार में उनका चयन अग्निवीर में हुआ। अब समय को कुछ और ही मंजूर था।"
उन्होंने बताया कि पापा के पास फोन आया था। तब हमें खेमाराम के शहीद होने की सूचना मिली थी। राजेंद्र कुमावत ने कहा कि मेरा भाई एक सच्चा देशभक्त था। मुझे उनकी शहादत पर गम नहीं, बल्कि गर्व है।
शहीद के घर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और आस-पड़ोस के लोगों का ढांढस बंधाने के लिए तांता लगा हुआ है। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शनों के लिए पूरे क्षेत्र के लोग नम आंखों और भारी मन से इंतजार कर रहे हैं। गांव का हर नागरिक यही कह रहा है कि देश ने एक जांबाज सैनिक खोया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
शहीद की अंतिम विदाई और राजकीय सम्मान के साथ होने वाले अंतिम संस्कार को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अंतिम यात्रा में उमड़ने वाली देशभक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर मोक्षधाम में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर शुरू करवा दी गई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mortal remains of Agniveer martyr Kumawat, who died in the Assam plane crash, to reach his village; brother says, We feel no grief, only pride.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agniveer martyr kumawat, agniveer, agniveer khemaram kumawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, didwana news, didwana news in hindi, real time didwana city news, real time news, didwana news khas khabar, didwana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved