धौलपुर। जिले के सरेखी गांव में खेतों में चारा लेने गई एक महिला की सर्प के काटने से मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को महिला को सर्प द्वारा काटे जाने का पता लगा तो वे उसे अस्पताल ले जाने के बजाय नीम-हकीम के पास ले गए। घंटों बर्बाद होने के बाद नीम-हकीम महिला की जान नहीं बचा सके। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय महिला शीला सुबह घर से खेतों में चारा लेने गई थी। चारा काटते समय खेत में छिपे किसी विषैले सर्प ने महिला को काट लिया। परिजन महिला को आगरा, धौलपुर के नीम-हकीमों के पास ले गए। कई घंटे तक महिला को बचाने का संघर्ष चलता रहा। आखिरकार सर्प का विष शरीर में फैल जाने के कारण महिलाओं को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला के दो बच्चे और एक बच्ची है और पति की हालत भी मानसिक रूप से खराब है।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope