• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल संरक्षण पुण्य का काम, इसे पूरे मनोयोग से करें : जवाहर सिंह बेढ़म

Water Conservation is a Meritorious Act; Undertake It with Wholehearted Devotion: Jawahar Singh Bedham - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का प्रारंभ 25 मई से किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण, पारंपरिक जल स्त्रोतों का संरक्षण, जनसहभागिता से स्वच्छता तथा जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि जल संरक्षण पुण्य का काम है, इसे पूरे मनोयोग से करें। यह अभियान महज एक राजकीय कार्यक्रम न होकर एक जन अभियान है, इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जल एवं समग्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें। प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्राचीन चौपड़ा मन्दिर में स्थित बावड़ी पर श्रमदान किया। उन्होंने आमजन को बावड़ी को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया और साथ ही उन्होंने आमजन से जल निकायों को प्लास्टिक मुक्त रखने एवं श्रमदान की अपील की। जिला प्रभारी मंत्री ने प्राचीन चौपड़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सर्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि प्राचीन बावड़ियां एवं जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बावड़ी एवं मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। जिला प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों से जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी से कहा कि मन्दिर परिसर की बेहतरीन साफ-सफाई कराते हुए बावड़ी के पास में पौधारोपण कर वाटिका बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में बिजौली पर किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों की छतों की साफ-सफाई के साथ-साथ आमजन भी अपने मकानों की छतों की साफ-सफाई करें एवं किसी भी निजी एवं सरकारी भवनों में उगने वाले पौधों को निकालें जिससे भवनों की स्थिति जर्जर ना हों। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water Conservation is a Meritorious Act; Undertake It with Wholehearted Devotion: Jawahar Singh Bedham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar singh bedham, water conservation campaign, vande ganga abhiyan, dholpur news, rainwater harvesting india, environmental protection, rajasthan water crisis, public participation campaign, heritage stepwell conservation, plantation drive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved