• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भात न्यौत कर लौट रहे थे, पलट गई ट्रॉली, महिला की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Tractor-trolley reflex, death of woman, than a dozen injured - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के सुनकई गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रॉली में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बरौली पीएचसी के साथ बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। वहां से आधा दर्जन घायलों को गंभीर अवस्था में धौलपुर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में भंवरसिंह के यहां आरती और किरण बाई की शादी होनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं और शादी की रस्म को लेकर ही बेटियों की मां यूपी के जगनेर थाना क्षेत्र के तांतपुर के गुआमद गांव अपने परिजनों के यहां भात का न्यौता देने गई थी। वहां से लौटते समय सुनकई गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए, जबकि एक महिला भगवान देई की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी के घर में मातम छा गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tractor-trolley reflex, death of woman, than a dozen injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tractor, trolley, reflex, death, woman, dozen, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved