जयपुर/धौलपुर। राजस्थान रिवर बेसिन अथॉरिटी के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने शनिवार को धौलपुर जिले के थर्मल गेस्ट हाउस में बैठक लेकर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत की तथा उन्हें अभियान में वाटर बजट के काम से जोडऩे के तरीके पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को श्रीराम वेदिरे को फोन कर इन महिलाओं को वाटर बजटिंग के बारे में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वेदिरे ने धौलपुर जिले में अभियान के दूसरे चरण में स्वीकृत सभी 2105 कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण काम हुआ तो 39 ग्राम पंचायतों के इन 105 गांवों में हमेशा-हमेशा के लिए जल संकट समाप्त हो जाएगा। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जेब से खर्चा वसूला जाएगा, क्योंकि इस अभियान के कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट करवा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के सभी 702 कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त प्रदान संस्था के संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान, प्राधिकरण के तकनीकि विशेषज्ञ जेजे रेड्डी, राजीविका के महेश कंसाना व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
शिंदे गुट ने आदित्य ठाकरे को छोड़कर शिवसेना के 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की
वरिष्ठ नौकरशाहों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा की छवि खराब, सुधार लाएंगे : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
यूपी : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर स्पष्टीकरण मांगा
Daily Horoscope