• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज रफ्तार में टैम्पो पलटा, चार घायल

Tambo reflex in high speed, four injured - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र स्थित हाईवे-123 पर कुम्हेरी गांव के पास सवारियों से भरा टैम्पो पलट जाने से चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैपऊ थाना पुलिस ने घायलों को सैपऊ सीएचसी पर पहुंचाया। वहां गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ओमेंद्र चौधरी ने बताया कि सैपऊ से एक टैम्पो सवारियां भरकर धौलपुर जा रहा था। चालक टैम्पो को तेज रफ्तार में ले जा रहा था। कुम्हेरी गांव के पास टैम्पो का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस से सैपऊ सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर टैम्पो जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tambo reflex in high speed, four injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tambo reflex, accident in dholpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved