• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को दिलाई तम्बाकू निषेध शपथ

Students administered the tobacco-free pledge at the Government Girls College - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई साथ ही उन्हें परिवार और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. चेतराम मीणा ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसके तहत आज राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को तंबाकू निषेध शपथ दिलाई तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को तंबाकू मुक्ति की शपथ दिलाने व तंबाकू के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अभियान और अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में नाइन इंडिकेटर की पालना कराने और स्कूलों में होने वाली गतिविधियों को लेकर निर्देश दिए। डॉ. मीणा ने बताया कि जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा, जिसमें सघन जन जागरण गतिविधियों के साथ जिले के समस्त स्कूलों तथा ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त घोषित करवाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी विभागों के समन्वय द्वारा यहां कोटपा एक्ट 2003 की समस्त धाराओं व तंबाकू फ्री गाइडलाइंस की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students administered the tobacco-free pledge at the Government Girls College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, tobacco-free youth campaign, deputy chief medical officer, dr chetram meena\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved