• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पांच माह तक दुष्कर्म

Student threatens to make viral video for five months - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले में दसवीं क्लास में पढऩे वाली छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की हरकतों से तंग आ चुकी छात्रा ने हिम्मत दिखाई और अपने दादा के साथ बाड़ी पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा का मेडीकल मुआयना करा जांच शुरू कर दी है। मामला धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके का है।

पीडि़त छात्रा ने बताया कि सनोरा गांव निवासी करन पुत्र केदार सिंह उसके घर के पास किराए के मकान में रहता है। पडौस में रहने के कारण छात्रा के घर उसका आना जाना हो गया। एक बार आरोपी ने छात्रा अपनी बस में घुमाने के बहाने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने छात्रा की मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। बाद में वह छात्रा को वीडियो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर आए दिन दुष्कर्म करने लगा। दो दिन पूर्व भी आरोपी ने छात्रा को धमकाकर उसे बस से कृषि उपज मंडी के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़त छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी करन ने उसकी बहन का वीडियो बनाकर ब्लेकमेल किया। आरोपी की आए दिन गलत हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने हिम्मत दिखाई और अपने दादा को इसकी जानकारी दी। बाद में दादा ने छात्रा को साथ लेकर बाड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि थाने में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी करीब पांच महीने से नाबालिग का देह शोषण कर रहा हैं। आरोपी ने आठ-दस दिन पहले एक बस में नाबालिग के साथ ज्यादती की हैं। दुष्कर्म का मामला दर्ज कर नाबालिग का मेडीकल करा जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Student threatens to make viral video for five months
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student, threatens, make, viral, video, five months, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved