• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नंदपुरा में सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी चुराई

stole cash with gold and silver jewelery in Dholpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के गांव नंदपुरा में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। पीड़ित महावीर ठाकुर ने बताया कि रात को बिजली नहीं आने के चलते वह अपने परिवार के साथ बाहर चबूतरे पर सो रहा था। तभी चोरों ने मकान के पिछवाड़े से कूदकर कमरों में प्रवेश कर दिया। कमरों के अंदर रखे अलमारी,बक्से और संदूक के ताले तोड़कर उनमें रखी 25 हजार की नकदी के साथ एलसीडी, कपडे और हजारों की अमानती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी सैपऊ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौक़ा मुआयना कर मामला दर्ज कर चाेरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-stole cash with gold and silver jewelery in Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stole cash, stole gold, stole silver, stole jewelery, thief in dholpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved