• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर में सनसनी : कलयुगी बेटे ने ईंटों से वार कर मां को उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर दिया वारदात को अंजाम

Sensational Crime in Dholpur: Son Kills Mother with Bricks in Brutal Attack on the Street - Dholpur News in Hindi

राजाखेड़ा (धौलपुर)। जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव में बुधवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी 55 वर्षीय मां की बीच सड़क पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। हमला इतना भयानक था कि युवक तब तक वार करता रहा जब तक कि मां के प्राण नहीं निकल गए। विवाद के बाद खोया आपा पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोनदेई (55) पत्नी स्वर्गीय किशन सिंह के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सोनदेई और उसके छोटे बेटे संजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि संजय ने आपा खो दिया और घर के बाहर सड़क पर ही मां के सिर पर ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया।
मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है आरोपी
थाना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे संजय को डिटेन (हिरासत में) कर लिया गया है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संजय पिछले दो साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है और उसका इलाज भी जारी है। वह मजदूरी का काम करता है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतका सोनदेई के परिवार की स्थिति पहले से ही दयनीय थी:
बड़े बेटे की मौत: तीन साल पहले सोनदेई के बड़े बेटे सुरेंद्र की मौत हो चुकी है।
अकेली थी मां: बेटी सीमा की शादी 5 साल पहले हो गई थी, जिसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी और मानसिक रूप से बीमार बेटे की देखरेख सोनदेई ही कर रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह हत्या केवल मानसिक बीमारी का परिणाम थी या इसके पीछे कोई और घरेलू कारण था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensational Crime in Dholpur: Son Kills Mother with Bricks in Brutal Attack on the Street
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sensational crime, dholpur, son kills, mother, bricks, brutal attack, street, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved