धौलपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर खूब गरजे। राहुल गांधी आज प्रदेश के धौलपुर जिले के मानिया में जनसभा को संबोधित कर रहे हैँ। इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मौजूद रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के पांच साल के कार्यकाल में किए गए कामों का विवरण जनता के सामने रखा। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साढ़े चार साल की विफलताएं भी जनता को बताई। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आपको मनरेगा दिया, हर गरीब व्यक्ति को रोजगार, सूचना का अधिकार, भोजन-शिक्षा दी और गहलोत ने मुफ्त दवाई भी दी। जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने जनता से ही सवाल किया कि आप बताएं मोदीजी और वसुंधराजी ने गरीबों के लिए क्या किया? राहुल के सवाल पर सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope