• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निकाय आम चुनाव 2026 में गठित प्रकोष्ठों की तैयारियों की हुई समीक्षा

Preparations of cells formed for Municipal Corporation General Elections 2026 reviewed - Dholpur News in Hindi

खास खबर। धौलपुर नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना की अध्यक्षता में शनिवार को प्रकोष्ठों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रकोष्ठ में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके कार्य एवं दायित्वों की जानकारी दी गई।
रिटर्निंग अधिकारी की हैंडबुक में दिए गए नियमों एवं दिशा-निर्देशों तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं प्रपत्रों की पालना करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्रवाई करना एवं करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है। अतः सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता, तत्परता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदेशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।
सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रेष्ठा श्री, रिटर्निंग अधिकारी धौलपुर सुरेन्द्र प्रसाद, सहित प्रकोष्ठ प्रभारी कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations of cells formed for Municipal Corporation General Elections 2026 reviewed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hariram meena, deputy district election officer, municipal corporation elections 2026, collectorate auditorium, election cells review meeting, administrative preparations, dholpur special news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved