धौलपुर। जिले में दूषित आइसक्रीम खाने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। आइसक्रीम को बेचने वाला भी आइसक्रीम खाने से बीमार हो गया। आइसक्रीम खाने के बाद बीमार हुए ग्रामीणों को उल्टी दस्त होने पर गांव में हड़कम्प मच गया और उन्हें इलाज के लिए शाम को बसेड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा हैं। बीमार हुए लोगो में चार महिला,दो बुजुर्ग और बच्चे सहित आइसक्रीम बेचने वाला शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामला बसेड़ी उपखंड के जारगा गांव का है, जहां जारगा गांव निवासी केसरिया दोपहर के समय जारगा गांव में ही आइसक्रीम बेचने गया। गांव के बच्चों,बुजुर्गो और महिलाओं ने उससे आइसक्रीम खरीद कर खाई। गांव में आइसक्रीम बेचने के बाद केसरिया ने भी आइसक्रीम खाई और गांव से चला गया। दूषित आइसक्रीम खाने से शाम को डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। बीमारों में चार महिला,दो बुजुर्ग और बच्चे सहित आइसक्रीम बेचने वाला केसरिया शामिल है। गांव से सभी बीमारों को एम्बुलेंस की मदद से बसेड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां उनका उपचार चल रहा हैं। अस्पताल में तैनात कर्मचारी ने बताया कि दूषित आईसक्रीम खाने से जारगा गांव के डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे,महिलाएं और बुजुर्गों में उल्टी दस्त की शिकायत हो गई हैं,जिनका उपचार किया जा रहा हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope