• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों पर छापा; 57 सिलेंडर जब्त

Major action taken against misuse of domestic gas in Dholpur, 4 establishments raided; 57 cylinders seized - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए राज्य स्तर पर संचालित विशेष अभियान के तहत मंगलवार को धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन दल द्वारा सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्यापक अनियमितताएं उजागर की गईं। प्रवर्तन दल ने बाड़ी शहर स्थित दिवाईपाड़ा, गांधी पार्क के पास दाउदयाल/अशोक की दुकान पर छापा मारकर 44 भरे एवं 3 खाली घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध क्रय-विक्रय और भंडारण पकड़ा। इसके अतिरिक्त पास ही सुरेशचंद एवं दिनेशचंद की दुकानों के निरीक्षण में 9 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एवं विक्रय पाया गया। इसी क्रम में बाड़ी शहर के घंटाघर क्षेत्र स्थित मंगल मिष्ठान भंडार पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए 4 घरेलू गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, नली एवं भट्टी जब्त की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था, जो एलपीजी (विनियमन) नियंत्रण आदेश, 2000 का उल्लंघन है।
कुल मिलाकर कार्रवाई के दौरान 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए राजकीय सुपुर्दगी में लेकर बाड़ी स्थित शंभू गैस सर्विस को सुपुर्द किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को घरेलू गैस के अवैध भंडारण एवं व्यावसायिक दुरुपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी ने चेतावनी दी कि अभियान के अंतर्गत घरेलू गैस का दुरुपयोग, अवैध भंडारण, विक्रय एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में जांच दल के सदस्य गजेंद्र बाबू शर्मा एवं जनवीश प्रसाद शर्मा (प्रवर्तन अधिकारी), जितेंद्र गोठवाल एवं जितेंद्र फौजदार (प्रवर्तन निरीक्षक) शामिल रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के हित में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major action taken against misuse of domestic gas in Dholpur, 4 establishments raided; 57 cylinders seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, mani khinchi, domestic gas misuse, bari area, black marketing, lpg enforcement, district logistics office, state-level campaign, essential commodities act, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved