• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर में ACB की कार्रवाई : 4 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर रंगे हाथ गिरफ्तार

Major ACB Action in Dholpur: Tehsildar Reader Arrested Red-Handed Accepting Bribe - Dholpur News in Hindi

भूमि विभाजन प्रस्ताव की डिक्री की आड़ में मांगी थी 18 हजार की रिश्वत; पेंट की जेब से बरामद हुई राशि धौलपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय जयपुर के निर्देशों पर एसीबी चौकी धौलपुर ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय सैपऊ में पदस्थापित वरिष्ठ सहायक (हाल रीडर तहसीलदार) वीरेन्द्र सिंह को परिवादी से 4,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी धौलपुर को 19 जून 2026 को परिवादी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया था कि उसकी माताजी ने ग्राम बरा (पटवार क्षेत्र मालोनी खुर्द) में 8 बिस्वा जमीन खरीदी थी, जिसका नामान्तरण दर्ज हो चुका था।
SDM कोर्ट का आदेश: भूमि विभाजन प्रस्ताव के संबंध में परिवादी ने एसडीएम न्यायालय सैपऊ में वाद दायर किया था, जिस पर अदालत ने 25 मार्च 2026 को डिक्री आदेश जारी कर अग्रिम कार्रवाई हेतु तहसीलदार सैपऊ प्रवीण गुप्ता को निर्देशित किया था।
रीडर ने मांगी रिश्वत: जब परिवादी इस आदेश की पालना के सिलसिले में तहसीलदार के रीडर वीरेन्द्र सिंह से मिला, तो आरोपी ने काम करने के बदले 18,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
गोपनीय सत्यापन में खुली पोल, किश्तों में ली रिश्वत
गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपी वीरेन्द्र सिंह द्वारा 18,000 रुपये रिश्वत मांगने की स्पष्ट पुष्टि हुई। आरोपी ने सत्यापन प्रक्रिया से पूर्व 10,000 रुपये तथा सत्यापन के दौरान 4,000 रुपये पहले ही वसूल कर लिए थे।
ट्रैप कार्रवाई और गिरफ्तारी : एसीबी भरतपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और एसीबी चौकी धौलपुर के पुलिस उप अधीक्षक प्रेमचन्द मीणा के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप रचा।
जैसे ही परिवादी ने बची हुई 4,000 रुपये की रिश्वत राशि आरोपी को सौंपी, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। रिश्वत की राशि आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से बरामद कर ली गई है।
एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान और पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major ACB Action in Dholpur: Tehsildar Reader Arrested Red-Handed Accepting Bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb dholpur trap reader virendra singh 2026, saipau tehsil reader bribe arrest, acb dig omprakash meena dsp premchand meena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved