• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्मी में आगजनी रोकने के लिए दमकलों को रखें दुरूस्त : जवाहर सिंह बेढ़म

Keep Fire Tenders in Good Working Order to Prevent Fire Incidents During Summer: Jawahar Singh Bedham - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार धौलपुर जिले में विकास कार्यों, सेवा वितरण की गुणवत्ता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। प्रभारी मंत्री ने ग्रीष्मकाल में जल आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समर कंटीजेंसी प्लान, पेयजल की उपलब्धता, टैंकर प्रबंधन तथा वैकल्पिक स्रोतों की स्थिति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व तैयारी, नियमित मॉनिटरिंग तथा खराब हैंडपंपों एवं नलकूपों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना किया जाना सुनिश्चित करें। गर्मी के मौसम में आगजनी की स्थिति नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में दमकलों को तैयार रखें। खराब दमकलों को शीघ्र ठीक कराया जाना सुनिश्चित करें। पशुओं के लिए स्थान चिन्हित कर प्याऊ लगवाएं। कैलादेवी दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने वाले भक्तों के लिए सरमथुरा में चिकित्सकीय सेवा दिया जाना सुनिश्चित करें एवं पर्याप्त मात्रा में दवाई की व्यवस्था की जाए। रास्ते में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों में श्रृद्धालुओं के लिए पेयजल एवं ठहराव की व्यवस्था की जाएं। जिले में रसोई गैस की किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। गैस के लिए अफरा-तफरी नहीं हो, इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। गैस की नियमित मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित करें।
बजट घोषणाओं (वर्ष 2024-25 एवं 2025-26) की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही, आगामी 2026-27 की घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन की स्थिति, उपलब्धता एवं बाधाओं के समाधान पर भी चर्चा की गई।
“पंच गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए स्थानीय स्तर पर इनके प्रभाव एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन डिस्ट्रिक्ट— वन प्रोडक्ट ओडीओपी योजना के तहत जिले के चयनित उत्पादों के विकास, विपणन एवं स्थानीय रोजगार सृजन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में राइजिंग राजस्थान पहल के अंतर्गत एमओयू की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि किए गए एमओयू को धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के लिए स्थानीय जलवायु, मृदा और सिंचाई सुविधाओं के अनुरूप किसानों को बीज उपलब्ध करवाने, उपयुक्त किस्म की फसल की सलाह देने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं आमजन की राय लेकर मिसिंग लिंक सड़कों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिन ठेकेदारों ने स्वीकृत सड़कों के निर्माण का कार्य चालू नहीं किया है, उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की लैब के अतिरिक्त अन्य लैब से भी जांच करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी. टी. ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिन्दुवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है, लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बैठक में बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान,जिला परिषद के सीईओ ए. एन. सोमनाथ, उपवन संरक्षक वी. चेतन, एडीएम हरिराम मीना, राजवीर सिंह राजावत, नीरजा शर्मा, डॉ. शिवचरण कुशवाह भी उपस्थित रहे। बैठक के बाद तीर्थराज मचकुण्ड पंच गौरव आधारित कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Keep Fire Tenders in Good Working Order to Prevent Fire Incidents During Summer: Jawahar Singh Bedham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur review meeting, jawahar singh bedham, water supply plan rajasthan, kaila devi temple, panch gaurav, odop scheme, rising rajasthan, budget review rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved