धौलपुर। जिले में न्यायिक कर्मचारियों का आज 14 वें दिन भी सामूहिक अवकाश कार्य बहिष्कार जारी रहा। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शेट्टी पे कमीशन लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को सुबह दस बजे धौलपुर न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायिक कर्मचारी न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और 14 वें दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहकर कार्य बहिष्कार जारी रहा। न्यायालयों में आम नोटिस लगाकर तारीख पेशियां नियत की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
न्यायिक कर्मचारी संघ के समस्त कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाड़ी,राजाखेड़ा उप खंड में भी न्यायालयों के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं।
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत
Daily Horoscope