• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण, लू ताप घात से बचाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Inspection of medical institutions, review of arrangements for protection from heat stroke - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। भीषण गर्मी के दौर में आमजन को लू तापघात से बचाव हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। आमजन को बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। साथ ही चिकित्सा संस्थानों पर भी उपचार हेतु माकूल व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ धर्मसिंह मीणा ने बताया कि हीटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है चिकित्सा संस्थानों पर लू ताप घात से बचाव की बेहतर व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिए सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों द्वारा चिकित्सा संस्थानों का विशेष निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बद्रिका, बीरौंधा चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के दौरान हीटवेव से बचाव एवं उपचार की व्यवस्थाओ की समीक्षा की गई तथा अस्पतालों में कूलर, पंखे, एसी, पीने का पानी, वाटर कूलर आदि की क्रियाशीलता का आकलन चैक लिस्ट अनुसार किया गया। हीटवेव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं में शेष गेप को दूर करने के निर्देश देकर मौके पर ही सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू करवाई गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों पर व्यवस्थाए माकूल पाई गई। इस दौरान आपात कालीन स्थिति में मरीजों के रेफरल हेतु सेवारत 108 व 104 एम्बुलेंसो का भी निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inspection of medical institutions, review of arrangements for protection from heat stroke
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, heat, heat wave, heat stroke, advisory, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved