• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाई-प्रोफाइल ठगी का खुलासा- लग्जरी लाइफ दिखाकर 200 लोगों से 12.69 करोड़ हड़पे

High-Profile Fraud Exposed: 12.69 Crore Swindled from 200 People by Flaunting a Lavish Lifestyle - Dholpur News in Hindi

• फर्जी कंपनियां बनाकर निवेश के नाम पर करता था वसूली, 43 हजार का है इनामी धौलपुर । धौलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 साल से फरार चल रहे ठगी के मास्टरमाइंड और 43 हजार रुपये के इनामी अपराधी अमित गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 200 से अधिक लोगों के साथ करीब 12.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी और प्रवर्तन निदेशालय भी लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।
राजस्थान के धौलपुर, जयपुर और उदयपुर में ठगी का जाल बिछाकर पिछले 6 वर्षों से गायब चल रहे शातिर अपराधी अमित गौतम को धौलपुर पुलिस ने दिल्ली के लाजपत नगर से धर दबोचा है। आरोपी अमित गौतम पुत्र सुभाष गौतम शास्त्री नगर धौलपुर का निवासी है, पर भरतपुर रेंज आईजी की ओर से 40,000 रुपये और जयपुर पश्चिम पुलिस की ओर से 3,000 रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चन्द विश्नोई के मार्गदर्शन और धौलपुर एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एसपी सांगवान ने एडिशनल एसपी वैभव शर्मा के सुपरविजन और सीओ कृष्णराज जांगिड के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की थी, जिसमें निहालगंज थानाधिकारी अमित शर्मा, उ.नि. हरेन्द्र सिंह और साइबर सेल प्रभारी नरेन्द्र सिंह शामिल थे।
ठगी का हाई-प्रोफाइल तरीका
आरोपी अमित गौतम ने उदयपुर से एम.फार्मा किया हुआ था, जिसके कारण उसकी मेडिकल क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी। उसने अपने साथी अरुण अग्रवाल के साथ मिलकर वैभव एंटरप्राइजेज और रूटवाइज लॉजिस्टिक्स जैसी 7 फर्जी फर्में बनाईं।
आरोपी खुद को बड़ा इन्वेस्टर दिखाने के लिए महंगी गाड़ियां, लाखों की घड़ियां और महंगे मोबाइल का इस्तेमाल करता था। उसके मुख्य निशाने पर हाई-प्रोफाइल डॉक्टर, इंजीनियर और बड़े व्यापारी होते थे।
वह कम समय में पैसा दोगुना करने और जमीन निवेश के नाम पर लोगों को फंसाता था। जिन लोगों के पास निवेश के लिए पैसे नहीं होते थे, उन्हें वह खुद बैंक जाकर कई शाखाओं से एक साथ बड़ा लोन भी दिलवा देता था।
ऐसे चला गिरफ्तारी का जाल
साइबर सेल धौलपुर पिछले 6 महीनों से जयपुर, उदयपुर और दिल्ली में इनपुट जुटा रही थी। इस कार्यवाही में कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने संदिग्ध स्थानों पर जाकर रेकी की। आरोपी दिल्ली में छिपकर मेडिकल स्टोर और लैब चलाने का काम करने लगा था। टीम ने उसे पकड़ने के लिए बेहद गोपनीय तरीका अपनाया। पुलिसकर्मी मरीज बनकर लैब पहुंचे और अपने ब्लड सैंपल तक दिए ताकि आरोपी की पहचान पुख्ता की जा सके।
आरोपी हमेशा डॉक्टर वाला कोट और मास्क पहनकर रहता था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसे लाजपत नगर दिल्ली के सी ब्लॉक से दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे कई अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में 20 गंभीर मामले लंबित हैं जिनमे जयपुर के चित्रकूट और मानसरोवर थानों में करोड़ो की धोखाधड़ी के करीब 15 मामले, उदयपुर के भूपालपुरा थाने में 6.57 करोड़ और 62.50 लाख के दो बड़े मामले, धौलपुर के निहालगंज थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे शामिल है।
ईडी जयपुर ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रखा था और उसकी तलाश में थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली विशेष टीम में एसएचओ निहालगंज अमित शर्मा, एसआई हरेन्द्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह (विशेष भूमिका), दिनेश और निलेन्द्र शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-High-Profile Fraud Exposed: 12.69 Crore Swindled from 200 People by Flaunting a Lavish Lifestyle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved