धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव बरा में हाईटेंशन लाइन से दौड़े करंट से आधा दर्जन भैंस की मौत हो गई। घटना के दो घंटे बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। किसान परिवार का लाखों रुपए का नुकसान होने के बाद भी विद्युत निगम के आला अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक जिले के बरा गांव की त्यागी बस्ती में पीडि़ता महादेवी त्यागी की भैंस पशु बाड़े में बंधी थी। बाड़े के पास ही हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही थी। विद्युत पोल पर लगे इंशुलेटर में अचानक फॉल्ट के साथ जोरदार धमाका हुआ। इससे इंसुलेटर फट गया और करंट पोल से दौडक़र पशुबाड़े में पहुंच गया। जहां पीडि़ता की आधा दर्जन दुधारू भैंसें बंधी हुई थीं। करंट से आधा दर्जन भैंसों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को विद्युत सप्लाई बंद करने की सूचना दी, लेकिन निगम की तरफ से एक घंटे तक सप्लाई बंद नहीं की गई। इससे गांव की त्यागी बस्ती में करंट फैल गया। कंरट से घरों में अफरातफरी मच गई।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope