• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कासिमपुर स्कूल में मनाया गुरुवंदन पर्व, शिक्षकों को किया सम्मानित

Guruvandan festival celebrated in Kasimpur school, teachers honored - Dholpur News in Hindi

खास खबर। धौलपुर भारत विकास परिषद शाखा धौलपुर द्वारा बुधवार को गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन समारोह प्रांत प्रकल्प प्रभारी राजीव झा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा स्कूल के सभी शिक्षकों एवं दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर, पटुका भेंट कर सम्मानित किया गया।
झा ने बच्चों को गुटका, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि की हानि बताते हुए इनसे दूर रहने के लिए शपथ दिलाई साथ प्लास्टिक के कप, थैली आदि की रोकथाम पर वार्ता दी। स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि कक्षा दस एवं बारह में सभी शिक्षकों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, नामांकन एवं भौतिक संसाधनों की भी वृद्धि हुई है, सभी शिक्षकों द्वारा अपने दायित्वों का भली भांति पालन किया जा रहा है।
परिषद के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला एवं भारत को जानो प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए प्रेरित किया। वित्त सचिव मनोज भट्ट ने कुटुंब प्रबोधन एवं संस्कार युक्त शिक्षा पर वार्ता देते हुए संयुक्त परिवार एवं वृद्ध जनों के सम्मान पर जोर दिया। मंच संचालन व्याख्याता बी के शर्मा ने किया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Guruvandan festival celebrated in Kasimpur school, teachers honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news dholpur bharat vikas parishad holds guru vandan ceremony, honors teachers and students, and conducts anti-addiction and anti-plastic oath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved