• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व पर्यावरण दिवस पर लवकुश वाटिका में भव्य वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश

Grand Tree Plantation at Lavkush Vatika on World Environment Day; Message of One Tree in Mothers Name - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लवकुश वाटिका में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए एन सोमनाथ, जिला वन अधिकारी वी चेतन कुमार तथा उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण, भूजल स्तर में गिरावट तथा जैव विविधता के संरक्षण जैसी चुनौतियाँ पूरी मानवता के सामने हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों से जुड़ा एक जन अभियान है। जिस प्रकार माँ जीवन का आधार होती है, उसी प्रकार वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन, युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक संख्या में अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand Tree Plantation at Lavkush Vatika on World Environment Day; Message of One Tree in Mothers Name
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world environment day, tree plantation, ek ped maa ke naam, dholpur news, environment protection, plantation campaign, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved