कोटा। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन मे चढ़ते समय नीचे गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक मृतक दिल्ली के अरविंद नगर निवासी चन्द्रशेखर पेशे से इंजीनियर था। जो किसी काम से कोटा आया था। गुरुवार को शहर में काम खत्म करने के बाद अरविंद वापस दिल्ली स्थित अपने घर जा रहा था। तभी ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच बुरी तरह से फंस गया। इस हादसे में चन्द्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जिनके कोटा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope