• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पांच वर्ष के हर्ष को अब मिलेगा मम्मी-पापा का प्यार

Five years of happiness will now be the love of my parents - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले में एक दंपती ने शिशु गृह से एक पांच माह के बच्चे को न्यायालय के आदेश पर गोद लिया हैं। दंपती भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है। दंपती बच्चे को गोद लेकर काफी खुश हैं। अधिवक्ता संतोष मिश्रा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी विष्णु कुमार वैष्णव और उनकी पत्नी कृष्णा वैष्णव ने शिशु गोद के लिए ऑन लाइन आवेदन किया था। आवेदन की जांच करने के बाद सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने 6 मार्च 2017 को हर्ष नाम के बच्चे को फोस्टर केयर में दंपती को सौंप दिया। दंपती ने बच्चे का नाम वंश रख कर गोद लेने के लिए आवेदन धौलपुर में जिला जज सूर्य प्रकाश कांकड़ा के यहां किया। न्यायालय ने साक्ष्य लेने के बाद जिला जज सूर्य प्रकाश कांकड़ा ने आज निर्णय पारित कर शिशु वंश को गोद दिए जाने का निर्णय सुनाते हुए समाज कल्याण अधिकारी को आदेशित किया कि शर्ते पूरी कर शिशु को दंपती के सुपुर्द कर दिया जाए। दंपती विष्णु कुमार वैष्णव और उनकी पत्नी कृष्णा वैष्णव ने बताया कि हमारी शादी को 20 वर्ष हो गए हैं और संतान सुख प्राप्ति के लिए शिशु गोद लिया हैं। बच्चे को लेकर हम काफी खुश हैं और अब यह हमारी संतान हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five years of happiness will now be the love of my parents
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: five years, happiness, now, love, parents, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved