• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत धौलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता व सेमिनार आयोजित

Essay and Slogan Competitions, and a Seminar Organized for School Students in Dholpur as Part of National Road Safety Month - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। राजस्थान सरकार द्वारा मनाई जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के बीच निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता व सरमथुरा विद्यालय में सेमिनारका आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने कहा कि यातायात नियमों की पालना न सिर्फ हमें करनी चाहिए बल्कि दूसरों को भी नियमों की पालना के लिए जागरूक करना चाहिए। विद्यार्थी अपने माता-पिता तथा अपने मित्रों को यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मा के अंतर्गत 1 जनवरी से हमारे द्वारा निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हमारी कोशिश है की सड़क दुर्घटना में कोई भी घायल मिले उसे तत्काल प्रभाव से चिकित्सालय पहुंचकर गुड्स सेमीरिटर्न का धर्म निभाएं और उसकी जान बचाएं। इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें जिला स्तर पर उपलब्धि अर्चित करने वाले विद्यार्थियों का तथा आयोजन में सहयोग प्रदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस थाना प्रभारी सरमथुरा हरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जागरूकता के माध्यम से ही कमी लाई जा सकती है। चालान के भय से यदि आप नियमों की पालना करते हैं तो आप अपने जीवन के साथ धोखा कर रहे हैं। परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि सड़क की अपनी एक भाषा होती है हमें उसे भाषा का ज्ञान होना चाहिए और उसी के अनुरूप अपने वहां का संचालन करना चाहिए निर्धारित गति में वाहन चलाएं यातायात संकेतों का पालन करें और अपने जीवन को सुरक्षा प्रदान करें। इस अवसर पर वीक्षक पूजा नरसल व शांति कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Essay and Slogan Competitions, and a Seminar Organized for School Students in Dholpur as Part of National Road Safety Month
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road safety month, dholpur news, rajasthan road safety, school students awareness, essay competition, slogan competition, traffic rules awareness, road accident prevention, good samaritan, transport department rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved