• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर में इलेक्ट्रिकल, हार्डवेयर एवं समस्त व्यापार मंडल का गठन: प्रत्येक मंगलवार को बंद रहेगा बाजार

Electrical, hardware and all trade boards formed in Dholpur: Market will remain closed every Tuesday - Dholpur News in Hindi

खास खबर। धौलपुर स्थानीय श्री राधा बिहारी जी मंदिर प्रांगण में धौलपुर क्षेत्र के समस्त इलेक्ट्रिकल, हार्डवेयर एवं विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। व्यापारिक हितों के संरक्षण, आपसी समन्वय और बाजार व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से बैठक में सर्वसम्मति से 'धौलपुर इलेक्ट्रिकल, हार्डवेयर एवं समस्त व्यापार मंडल' का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यापारिक एकता को मजबूत करने के लिए धौलपुर क्षेत्र की समस्त इलेक्ट्रिकल, हार्डवेयर व अन्य संबंधित दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रत्येक मंगलवार को पूर्णतः बंद रहेंगे। संगठन ने सभी व्यापारी भाइयों से मंगलवार के साप्ताहिक अवकाश का पूर्ण पालन करने की अपील की है।
इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें जयंत मोदी को अध्यक्ष, विकास शर्मा को सचिव, तनिष्क सिंघल एवं गौरव बंसल को कोषाध्यक्ष तथा रस्तोगी जी को मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी व संयोजक मंडल में राकेश, धर्मदास, धीरज गोयल वर्मा, अजय, राजीव रस्तोगी, मनीष त्यागी, मुनेश त्यागी, कृष्णा शर्मा, अरुण तिवारी और शिवम त्यागी को सदस्य चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Electrical, hardware and all trade boards formed in Dholpur: Market will remain closed every Tuesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur vyapar mandal formation, jayant modi president dholpur, electrical hardware vyapar mandal dholpur, tuesday market off dholpur, radha bihari ji temple dholpur meeting, dholpur traders association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved