• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिकित्सकों ने लगातार चौथे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

Doctors done work boycott for the consecutive fourth day - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के डॉ. मंगलसिंह सामान्य चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 33 सूत्री मांगोें को लेकर मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस कारण मरीज परेशान रहे और इलाज के लिए भटकते रहे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने विभाग के राज्य स्तरीय उच्च पदों पर डॉक्टरों का कैडर बनाकर प्रमोशन करने,ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने, अस्पताल समय को एक पारी का करने सहित कुल 33 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे मरीजों को परेशानी हुई। साथ ही काली पट्टी बांधकर पीएमओ कार्यालय के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने सरकार से हठधर्मिता तोड़ने की मांग करते हुए चिकित्सकों की मांग पूरी करने की मांग की। चिकित्सकों ने पीएमओ को ज्ञापन देकर 30 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है, जिससे 30 अगस्त को जिले भर के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctors done work boycott for the consecutive fourth day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctors done work boycott for the consecutive fourth day, dr mangalsingh general hospital dholpur, doctors of dholpur, warning of collective leave of doctors, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved