• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर ने किया जिले के सुदूर गांव बड़ागांव और पिपरेट में संस्थानों का निरीक्षण

District Collector inspected institutions in the remote villages of the district, Baragaon and Piprate - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने शुक्रवार को सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में कई संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरेट का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में सुव्यवस्थित पार्क, स्वच्छ परिसर एवं शौचालय तथा साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय में मौजूद छात्राओं से बात कर शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, राजकीय छात्रावासों में रह रही छात्राओं से भोजन, आवास इत्यादि पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से उनके करियर लक्ष्यों के बारे में पूछा और छात्राओं को बड़े लक्ष्य रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार की उच्च शिक्षा हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत ग्रामीण परिवेश में पढ़ रही बालिकाएं भी अपने सपनों को पंख दे सकती हैं। उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर लैब में इंटरनेट कनेक्शन स्थापित कराये जाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलक्टर बालिका आश्रम आंगई राजकीय छात्रावास पहुंचे। उन्होंने यहां विकसित की गई किचन वाटिका पर सराहना व्यक्त की। उन्होंने छात्रावास की रसोई में भोजन कर गुणवत्ता की परख की और भोजन गुणवत्ता पर संतुष्टि व्यक्त की। छात्रावास के कक्षों एवं शौचालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही जिला कलक्टर ने पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। अगले क्रम में जिला कलक्टर ने मंजरी फाउंडेशन द्वारा संचालित बकरी संवर्धन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां नस्ल सुधार के प्रयासों, मूल्य संवर्धन गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा यहां विकसित किए गए पार्क एवं वाटिका का भी भ्रमण किया। उन्होंने फाउंडेशन से जिले के अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं को रोज़गारपरक गतिविधियों से जोड़ने हेतु कहा।
जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में मंजरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ागांव और पिपरेट ने ग्रामीण विकास की परिकल्पना को सही मायने मे साकार किया है, दोनों गाँवो मे सतत विकास के लक्ष्यों के अनुसार ही सभी सामाजिक, सांस्कृतिक ओर आर्थिक आयामों पर कार्य हुआ है। जिला कलक्टर ने एस बी आई कार्ड के सहयोग से मंजरी फाउंडेशन के द्वारा सरमथुरा के पिपरेट ओर बड़ागांव मे किये गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने गांव मे सामाजिक-आर्थिक भौतिक संरचना के विकास के साथ साथ महिलाओं के लिए आजीविका, रोजगार के अवसरों को गांव मे ही उपलब्ध करवाया है। गांव मे वृक्षारोपण से लेकर सोलर ऊर्जा पर जो काम हुआ है वो गांव को अन्य गाँवो से अलग करता है। स्कूल, आंगनवाड़ी, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क, पुस्तकालय, जल संरक्षण के लिए किये गए सब कार्य गांव मे सामाजिक आर्थिक विकास को गति देंगे।
उन्होंने कहा कि आदर्श गांव बनने के लिए सबसे पहले ग्रामीणों में इच्छाशक्ति का होना लाजिमी है। यह गांव अन्य गांव के लिए रॉल मॉडल विलेज बनेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने के अनुरूप गांव स्वच्छ है, सड़क व गलियां बिलकुल दुरुस्त है, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, गांव में सभी लोगों के लिए प्रार्थना स्थल, सार्वजनिक सभास्थल, बुनियादी प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा का केंद्र , पर्यावरण की शुचिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए सड़क के किनारे पेड़- पौधे, गांव में वाचनालय और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच ओर खेलकूद की पूरी व्यवस्था है। जिला कलक्टर ने कहा कि यहां आजीविका गतिविधियां विकास को संबल प्रदान करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector inspected institutions in the remote villages of the district, Baragaon and Piprate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, district collector, shrinidhi b t, inspected, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved