• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर : समाज कल्याण विभाग के दो कर्मचारी 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Dholpur: Two employees of Social Welfare Department arrested red handed while taking bribe of Rs 1500 - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने धौलपुर में कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक शैलेन्द्र सिंह और कनिष्ठ सहायक अभिषेक शर्मा को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। क्या है मामला? परिवादी ने दिव्यांगजन स्कूटी योजना के तहत चार महीने पहले आवेदन किया था, जिसके बाद उसे ट्राई स्कूटी तो मिल गई, लेकिन उसके कागजात समाज कल्याण विभाग, धौलपुर से नहीं मिले। जब परिवादी ने कागजात के लिए संपर्क किया, तो वरिष्ठ सहायक शैलेन्द्र सिंह और कनिष्ठ सहायक अभिषेक शर्मा ने 2000 रुपये की रिश्वत मांगी। 500 रुपये पहले ही ले चुके थे।
बचे हुए 1500 रुपये की मांग पर ACB ने बिछाया जाल
परिवादी की शिकायत पर ACB धौलपुर चौकी ने पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। रिश्वत लेते ही शैलेन्द्र सिंह और अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। डायरी से 7500 रुपये अतिरिक्त बरामद, जो संभवतः अन्य रिश्वत की रकम हो सकती है।
ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और रिश्वतखोरी के अन्य मामलों की भी जांच होगी।ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में जांच जारी है।
सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ACB की यह सख्त कार्रवाई रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dholpur: Two employees of Social Welfare Department arrested red handed while taking bribe of Rs 1500
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, employees, social welfare department, arrested, bribe, acb, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved