• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर जिले के विकास पर 4 साल में हमने खर्च किए 5200 करोड़ : मुख्यमंत्री

dholpur news : 5200 crore spent In 4 years on the development of Dholpur district : chief minister vasundhara raje - Dholpur News in Hindi

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि धौलपुर जिले में हमारी सरकार ने चार वर्षों में विकास कार्यों पर 5,200 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 वर्ष में केवल 680 करोड़ रुपए ही खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि हमने आज एक ही दिन में 1200 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात जिले को दी है। राजे ने धौलपुर लिफ्ट परियोजना के शिलान्यास समारोह के अवसर पर धौलपुर जिले के लिए कई नई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि धौलपुर जिले में लिफ्ट परियोजना के लिए 70-80 के दशक से हर बार चुनाव के समय वादे किए जाते रहे, लेकिन इस पर काम नहीं किया गया। हमने चार साल पहले जिले को धौलपुर लिफ्ट परियोजना की सौगात देने का वादा किया था, जिसे आज क्रियान्वित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 9 करोड़ रुपए की लागत से धौलपुर में बन रहे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का काम जून माह तक पूरा हो जाएगा।
चार साल में जिले की सड़कों पर 1058 करोड़ रुपए खर्च

राजे ने कहा कि धौलपुर जिले में बीते चार सालों मे 1058 करोड़ रुपए से सड़कों के 175 कार्य करवाए गए हैं और आने वाले एक साल में 467 करोड़ रुपए के 127 कार्य और करवाए जाएंगे। 36 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का नवीनीकरण हुआ है, जिसे आगे बढ़ाते हुए 21 करोड़ रुपए सड़कों के नवीनीकरण पर और खर्च किए जाएंगे। साथ ही 46 ग्रामीण गौरव पथों पर 28 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 8.25 करोड़ रुपए की लागत से मनिया-मरैना वाया मांगरोल की सड़क बनवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने धौलपुर जिला अस्पताल के नए भवन का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कई दशक से धौलपुरवासी छोटे से अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हो रहे थे। अब उनकी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए नए एवं बड़े अस्पताल भवन का निर्माण होगा, इस पर 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

सात अन्नपूर्णा रसोई वैन को किया रवाना

राजे ने धौलपुर शहर के लिए 5 तथा बाड़ी और राजाखेड़ा कस्बों के लिए 1-1 अन्नपूर्णा रसोई वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रसोई वैन से भोजन की थाली लेकर वहां उपस्थित महिलाओं को परोसी। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसैलाब के बीच पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह के दौरान गणमान्यजनों ने तलवार, मुकुट, पगड़ी, फूल-मालाएं आदि भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।

ये की नई घोषणाएं

- क्षेत्र में दुग्ध डेयरी को बढ़ावा देने के लिए सहेली सर्वांगीण महिला विकास सहकारी समिति को एक हजार लीटर क्षमता के 40 बल्क मिल्क कूलर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 25 हजार महिला दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगी।
- धौलपुर के ट्रांसपोर्ट नगर योजना प्रथम में 8 बीघा निशुल्क भूमि आरक्षित कर अम्बेडकर पार्क बनाया जाएगा।
- लुहारी, कासिमपुर, सुंदरपुर एवं दीवानपुरा, गुन्नापुरा, निधेराखुर्द, निधेराकलां, अजयपुरा, मलिकपुर, डोगरपुर, तोर, कोलुआ एवं नगलाधानी गांवों में लगभग 8 करोड़ रुपए खर्च कर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ पम्प व टैंक योजना का निर्माण किया जाएगा।
- पार्वती बांध की नहरों के विस्तार, पुनरुद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए पिछले साल 19 करोड़ दिए गए थे। अब मुख्य नहर बसेड़ी व सैपऊ ब्रांच, मकरा वितरिका, रजौरा कलां माइनर को पक्का करवाया जाएगा।
- बसेड़ी एवं अन्य क्षेत्रों की समस्त माइनर नहरों को पक्का करने का काम आगामी वित्तीय वर्ष में वित्तीय प्रावधान रखकर करवाया जाएगा। इसके पूर्ण होने पर समस्त पार्वती सिंचाई परियोजना का नहरी तंत्र पक्का हो जाएगा। जिससे पार्वती बांध के 100 गांव लाभान्वित होंगे। इस पुनरुद्धार से नहरों से होने वाली पानी की छीजत में कमी आएगी और आखिरी छोर तक किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dholpur news : 5200 crore spent In 4 years on the development of Dholpur district : chief minister vasundhara raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur news, development of dholpur district, rajasthan chief minister vasundhara raje, dholpur lift irrigation project foundation stone ceremony, dholpur lift project, solar power plant dhaulpur, runway in bari dholpur, chief minister vasundhara raje in dholpur, dholpur lift irrigation project, dholpur hindi news, dholpur latest news, rajasthan hindi news, धौलपुर समाचार, राजस्थान समाचार, धौलपुर लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved