नई दिल्ली/धौलपुर। देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और
लोगों को फिलहाल ‘लू’ से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में
चिलचिलाती धूप के साथ अधिकतम तापमान 43. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,
जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी
राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। उधर, दक्षिणी
राज्य केरल में मॉनसून के दस्तक देने के एक दिन बाद रविवार को हल्की बारिश
हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया...
राजधानी
दिल्ली में रविवार को एक बार फिर तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 44
डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। तापमान बढ़ने से
दिल्ली में औरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को
दिल्ली में भयंकर गर्मी की आशंका है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 45
डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की आशंका जताई है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते
हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। लिहाजा, लोगों को गर्मी की मार
से बचकर रहना होगा।
चूरू और कोटा में 48. 3 डिग्री सेल्सियस रहा पारा...
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
Daily Horoscope