• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम राजे धौलपुर से जयपुर आई, सहेली समिति को मजबूत करने को कहा

CM Raje came from Dhaulpur to Jaipur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। 30 दिसम्बर को धौलपुर पहुंची सीम राजे आज जयपुर के लिए रवाना हो गई। सीएम राजे ने जयपुर जाने से पूर्व सहेली समिति की महिला कार्यकर्ताओ से बातचीत कर योजनाओ के वारे में जानकारी लेकर मेहनत से कार्य करने के निर्देश दिए। जयपुर रवाना होने से पूर्व धौलपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री राजे ने भाजपा नेताओ से मुलाक़ात की.कार्यकर्ताओ के अलावा मौके पर मौजूद आम लोगो सहित भाजपा कार्यकर्ताओ की समस्याए सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिला कलक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीएम राजे ने पत्रकारों को बताया कि दूध का महत्वपूर्ण कार्य हैं जिसको लेकर सहेली समिति की महिला कार्यकर्त्ता जो दूध का कार्य कर रही थी, दूध के कारोबार को बढ़ाने के लिए महिलाओं ने बताया कि हम डेयरी भी चलाना चाहते हैं। इनको मजबूत करने के लिए चालीस गांवो से दूध संकलन के 4 करोड़ 80 लाख रूपये आवंटित के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराये जाएंगे। पहले इस समूह को भरतपुर डेयरी के साथ जोड़ेंगे। अगर यह कार्य अच्छा चलेगा तो इनको बकरी पालन, भेड़ पालन और मछली पालन में भी इनकी मदद करेंगे। पुलिस लाइन में कार्यकर्ताओ और आला अधिकारियो से मुलाक़ात करने के बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से सीधे जयपुर के लिए रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Raje came from Dhaulpur to Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, dholpur news, cm raje came to jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved