• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होली पर मिलावट के विरुद्ध अभियान, प्रतिष्ठानों से मावा व स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए

Campaign against adulteration on Holi, samples of mawa and skimmed milk powder taken from establishments - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार होली पर्व के मद्देनजर जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर नमूना लेने की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बद्री प्रसाद दिनेश चंद्र मावा भंडार, पुराना बस स्टैंड, धौलपुर से मावा का नमूना लिया गया। इसी प्रकार दीपक मावा भंडार, रस रोड, धौलपुर से मावा एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अलावा कृष्ण फूड प्रोडक्ट्स, धर्मपुरा, से भी मावा का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच हेतु भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Campaign against adulteration on Holi, samples of mawa and skimmed milk powder taken from establishments
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, food safety and drug control, holi festival, campaign, inspection, food safety team, dr dharam singh meena, samples, health, consumer protection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved