• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर के गांव में सांड का आतंक, कई जने घायल

Bull panic in the village of Dholpur, several injured - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के सलेमपुर गांव में एक आवारा सांड के आतंक से ग्रामीणों में भय देखा जा रहा है। सांड इतना खूंखार हो चुका है कि कई जनें घायल हो चुके हैं। लोगों को देखते ही मारने के लिए दौड़ पड़ता है। खूंखार सांड से जान बचाने के लिए लोग घरो की छत पर या फिर अन्य जगह छिप जाते हैं। सांड ने अब तक गांव के कई लोगो को चोटिल कर दिया हैं। सूचना के बाबजूद वन विभाग की टीम सांड को पकड़ने नहीं पहुंची। आज भी सांड ने गांव के गंगाराम,रामकटोरी और पप्पू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। करीब दो घंटे बाद हिम्मत जुटाकर गांव से सैकडों की तादाद में ग्रामीणों ने सांड को भगाने के लिए लाठियो से लैस होकर घटनास्थल की ओर रवाना हुए, तब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सांड को एक पशुबाड़े में बंद किया। इसके बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। सांड के आतंक से लोग अपने घरो-घरो में रहने लगे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bull panic in the village of Dholpur, several injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, hindi news, dholpur news, bull, panic, village, dholpur, several, injured, news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved