• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

यह है साठ लाख की लागत से बनी सड़क... हाल ऐसा कि...

धौलपुर। जिले के बसेड़ी उपखंड से जारगा और जगनेर को जाने वाले सड़क मार्ग पर दो माह पूर्व साठ लाख की लागत से 5 किलोमीटर की दूरी तक सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह सड़क मात्र दो माह में ही जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीण देवेंद्र सिंह, छोटू व अवधेश ने प्रशासन और ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता बरतने के साथ ही घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इस कारण यह सड़क दो माह का समय भी पूरा नहीं कर पाई और जगह-जगह से टूट गई। इस कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता काशीराम रावत से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो सहायक अभियंता रावत ने स्वयं को धौलपुर होना बताया, लेकिन जब ऑफिस पहुंचे तो सहायक अभियंता रावत वहां पर मौजूद मिले। घटिया निर्माण को लेकर जब सहायक अभियंता से बात की तो कैमरे के सामने सहायक अभियंता बिना जानकारी दिए कुर्सी से खड़े होकर ऑफिस से बाहर निकल गए। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं अधिकारी भी घटिया निर्माण में लिप्त हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-broken Road of 60 lakh in two months in Baseri Subdivision
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: broken road of 60 lakh in two months in baseri subdivision, irregularity in road construction in dholpur, public works department dholpur, subdivision officer dholpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved