• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पति घायल

Bike rider dies in collision, wife dies, husband wounded - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के रजौरा खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन हाइवे पर बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सबार दम्पत्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई,जब कि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सैपऊ सीएचसी पर भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक़ लखन पुर थाना रुदावल निवासी महेश अपनी पत्नी सहित कौलारी गांव में रिश्तेदारी में किसी समारोह में शामिल होने आया था। वापिस जाते समय रात करीब 9 बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दम्पति को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में 30 वर्षीय मोंका की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका का आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आपको बता दे जब से हाइवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ है तब से दर्जनों मौत हो चुकी। निर्माण करा रही एजेंसी द्वारा सड़क पर जगह जगह काम अधूरे छोड़ दिए है,जिससे आये दिन दुर्घटनाए हो रही है। लेकिन प्रशासन हालतों से रूबरू होते हुए है खामोश बना हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bike rider dies in collision, wife dies, husband wounded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, dholpur, bike, rider, dies, collision, wife dies, husband wounded, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved