धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव बीलौनी में दो गुटों के बीच हुई लाठी भाटा जंग में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 8 घायलों को बाड़ी के सामान्य चिकित्सालय में और 6 घायलों को धौलपुर के डॉ. मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झगड़े का कारण एक दिन पूर्व खेलते समय बच्चों के बीच विवाद होना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व ओमपाल और वीरसिंह के बीच खेलते समय विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने तब समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया, लेकिन सुबह वीरसिंह ने अपने टैंपो से ओमपाल को टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसके बाद ओमपाल और वीर सिंह के परिजन लाठी भाटा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़़े। आधा घंटे तक चली लाठी-भाटा जंग में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमे से 8 घायलों को बाड़ी के सामान्य चिकित्सालय में और 6 घायलों को धौलपुर के डॉ मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खूनी संघर्ष की सूचना पर सीओ मोहन लाल दादरवाल, एसएचओ कंचनपुर शैतानसिंह पुलिस बल के साथ गांव में डेरा डाले हुए है। फिलहाल घायलों का इलाज धौलपुर और बाड़ी के अस्पतालों में चल रहा हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope