• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विमला देवी का संबल बना अन्त्योदय शिविर, हाथों हाथ पीपीओ पाकर छलके खुशी के आंसू

Antyodaya camp became Vimla Devis support, tears of joy flowed after getting PPO instantly - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसई सामन्ता में आयोजित शिविर में एक विधवा महिला विमला देवी के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगी। विमला देवी, जो कई वर्षों से जीवन यापन के लिए पेंशन की आस लगाए बैठी थीं, बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद निराश हो चुकी थीं। पेंशन की प्रक्रिया में आई बाधाओं और कागजी पेचिदगियों के कारण वे लगातार असहाय महसूस कर रही थीं। लेकिन अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में पहुंचकर उनकी कहानी ने एक नया मोड़ लिया। शिविर प्रभारी तहसीलदार अल्का श्रीवास्तव ने विमला देवी की व्यथा गंभीरता से सुनी और गहरी मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत उनके पेंशन आवेदन को प्राथमिकता दी।
शिविर स्थल पर ही ई-मित्र कियोस्क की मदद से आवेदन ऑनलाइन किया गया, और हल्का पटवारी द्वारा मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई पूरी करवाई गई। इसके बाद विकास अधिकारी, पंचायत समिति धौलपुर को फाइल अग्रेषित की गई और उनकी तत्परता से कुछ ही घंटों में विमला देवी की वृद्धावस्था पेंशन को स्वीकृति मिल गई।
सिर्फ स्वीकृति ही नहीं, बल्कि शिविर में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत पीपीओ आदेश भी तैयार कर विमला देवी को उसी क्षण हाथों-हाथ सौंप दिया। जैसे ही पीपीओ आदेश उनके हाथ में आया, विमला देवी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने राहत और कृतज्ञता से भरकर कहा अब मुझे हर महीने गुजारे के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मैं जिला प्रशासन और राज्य सरकार को धन्यवाद देती हूं।
गांव के अन्य लोगों ने भी इस मानवीय और त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की, जो सरकार की संवेदनशीलता दर्शाती है, समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उसकी जवाबदेही को जाहिर करती है। यह शिविर विमला देवी के लिए एक वरदान साबित हुआ, जिसने उन्हें आत्मसम्मान और आर्थिक सुरक्षा का संबल प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Antyodaya camp became Vimla Devis support, tears of joy flowed after getting PPO instantly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, chief minister bhajanlal sharma, pandit deendayal upadhyay antyodaya sambal fortnight\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved