• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गढ़ी लज्जा में दूषित लस्सी पीने से 9 लोग बीमार, मौके पर स्वास्थ्य टीम ने किया उपचार

9 people fell ill after drinking contaminated lassi in Garhi Lajja, health team treated them on the spot - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। सैंपऊ के गाँव गढीलज्जा में बुधवार को को दूषित लस्सी पीने से 9 लोग उल्टी-दस्त से पीडित हो गए थे। एएनएम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा मय टीम मौके पर पहुँचे जहाँ संबंधित एएनएम मरीजों का कैम्प लगाकर उपचार करते हुए पायी गयी। ग्रामीणों एवं एएनएम से पूछताछ करने पर पता चला कि तेजसिंह कुशवाह पुत्र श्यामलाल कुशवाह के घर में सुबह पुराने दही से लस्सी बना कर परिवार के कुल 9 सदस्यों द्वारा पी गयी, जिससे 5 घन्टे बाद से सभी सदस्यो को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी पीड़ितों ने प्राथमिक तौर पर स्थानीय स्तर पर उपचार लिया। उसके बाद सभी रोगियों को जिला चिकित्सालय धौलपुर रैफर कर दिया जहाँ मरीजो की स्थिति नियंत्रण में है। डॉ. मीणा ने बताया कि प्रभावित परिवार के सदस्यो के अलावा गाँव में सर्वे के दौरान अन्य कोई व्यक्ति उल्टी-दस्त से पीडित नहीं मिला। टीम द्वारा ग्रामीणो को दूषित भोजन से होने वाली बीमारियो के बारे में जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं ताजा भोजन करने के लिए सलाह दी गयी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9 people fell ill after drinking contaminated lassi in Garhi Lajja, health team treated them on the spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, vomiting, diarrhea, contaminated lassi, village gadhiljja, sampu, information anm, deputy cmho dr chetram meena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved