• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कई साल से फरार कुख्यात डकैत को पुलिस ने दबोचा

Police arrested dacoit in dholpur after many years - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। राजस्थान पुलिस ने कई साल से फरार चल रहे एक कुख्यात डकैत को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस इस डकैत को कई साल से ढूंढ रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस को करीब दो दर्जन से ज्यादा मामलोें में इसकी तलाश थी।

जानकारी के मुताबिक इस डकैत को धौलपुर सरमथुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेम सिंह नाम के इस डकैत पर कई पुलिसकर्मियों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, हत्या, लूट, डकैती जैसे करीब 27 मामले चल रहे हैं। यह डकैत कई साल से पुलिस से छुपता फिर रहा था। पुलिस ने कई बार इसे दबोचने की भी कोशिश की, लेकिन यह हाथ नहीं आया। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और उसे अब दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक डकैत प्रेमसिंह सावंतगढ़ थाना गढ़ीबाजना का रहने वाला है। आरोपी ने 2012 में एसएलआर, कार्बाइन 315 बोर रायफल जैसे आधुनिक हथियारों से पुलिस पर जानलेवा हमला किया था।

पुलिस ने आरोपी डकैत घर से कई अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस ने इस डकैत के दो साथियों वीरो और रामविलास को पहले गिरफ्तार कर लिया था। डकैत प्रेमसिंह को जंगल में भेड़ चराने के दौरान एक व्यक्ति की नाक काटने के आरोप में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई। फिलहाल पुलिस अब डकैत से पूछताछ करेगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ अन्य साथियों के पता लगायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police arrested dacoit in dholpur after many years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police arrested dacoit, dholpur attack on police, सरमथुरा थाना पुलिस, crime news, hindi crime news, rajasthan news, crime news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved