धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के फराकपुर गांव की रहने वाली एक
विधवा महिला ने अपने देवर के खिलाफ तीन माह पूर्व दुष्कर्म का मामला दर्ज
कराया था। महिला थाना पुलिस कार्रवाई नहीं किये जाने से
पीड़िता न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हो रही है। आरोपी पक्ष
पीड़िता को आये दिन जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीड़िता ने बताया
कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व फराकपुर निवासी शेर सिंह के साथ संपन्न हुई
थी लेकिन शादी के करीब 6 माह बाद उसके पति की मौत हो गई। पीड़िता के
बेबा होने पर उसका पिता कुछ दिनों बाद लेने पहुंच गया लेकिन ससुराल जनों
ने पीड़िता की शादी उसके देवर के साथ करने की बात कह कर घर में ही रख लिया।
पीड़िता के देवर ने करीब सात माह तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक
संबंध बनाता रहा।
पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो देवर शादी करने से
मुकर गया और पीड़िता के पिता से 50 हजार की मांग करने लगा। पीड़िता ने आपबीती
से अपने पिता को अवगत कराया। पिता ने गांव के पंच पटेलों को साथ लेकर
पंचायत की। जहां ससुराल जनो ने विधवा महिला को रखने की मना कर दिया। पीड़ित
पिता ने धौलपुर महिला थाने में शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म का
मामला दर्ज करा दिया।
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope