• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर में मां-बेटी और रिश्तेदार ने पेड़ पर लगाया फंदा

dholpur news : Mother-daughter and relative suicide in Dholpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के राजाखेड़ा थाना इलाके के गंगोलिया पुरा गांव के पास सोमनाथ मन्दिर निवासी तीन लोगों ने पेड़ पर फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को सूचना मिली कि सोमनाथ के जंगलों में पेड़ पर तीन शव लटके हुए हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों की पहचान सोमनाथ मंदिर निवासी सुनीता पत्नी सियाराम, पूनम पत्नी संदीप निवासी देदरिया अलीगढ़ पुत्री सियाराम, मुकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी सोमनाथ मंदिर राजाखेड़ा के रूप में हुई।

सुनीता व पूनम मां-बेटी हैं। वहीं मृतक मुकेश रिश्ते में सियाराम के ही परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका सुनीता के 12 वर्षीय पुत्र शिवम ने पुलिस को बताया कि करीब दस दिन पूर्व उसकी मां व पिता के बीच मनमुटाव हो गया था। इस पर मां उसे व छोटे भाई सागर और विवाहित बहन पूनम को साथ लेकर मुकेश के साथ दिल्ली चली गई। वहां हम दस दिन रुके, आज वापस आए तो सोमनाथ मंदिर से पूर्व ही जंगल में मुकेश ने रुक कर शराब पी और मुझे नमकीन लाने भेज दिया। जब वह लौटा तो तीनों पेड़ पर लटके मिले। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और शवों को नीचे उतारने की कोशिश की। ग्रामीणों के मुताबिक सोमनाथ निवासी सियाराम की पूर्व पत्नी की मौत के बाद सियाराम ने दूसरी शादी कर सुनीता को अपनी जीवन संगिनी बनाया। जिसके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, इनमें सियाराम ने तीनों पुत्रियों की शादी कर दी, लेकिन उसकी पुत्री पूनम की अपनी ससुराल में अनबन होने से वह ससुराल नहीं गई और अपनी मां के साथ रहने लगी। वहीं सियाराम के परिवार का ही मुकेश सियाराम के यहां परिवार में ज्यादा आने जाने लगा। बस इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ गया और सुनीता अपनी पुत्री पूनम व दोनों पुत्रो को लेकर मुकेश के साथ दिल्ली चली गई। वहां से करीब दस दिन बाद ये लौटे और पेड़ पर लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणो के अनुसार अवैध सम्बन्धों व लोक लाज के चलते तीनों ने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dholpur news : Mother-daughter and relative suicide in Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur news, mother, daughter, relative, suicide in dholpur, crime in dholpur, crime in rajasthan, crime hindi news, dholpur hindi news, dholpur latest news, rajasthan hindi news, धौलपुर समाचार, राजस्थान समाचार, धौलपुर में सुसाइड, आत्महत्या मामला, राजाखेड़ा, crime news in hindi, crime news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved