• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर में जमीन की रंजिश में मारी गोली, 4 जख्मी

dholpur news : firing in dholpur in case of land dispute, - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के कंचनपुर के मुख्य चौराहे पर पुरानी जमीन की रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने रची के तहत दूसरे पक्ष पर हथियारों से लैस होकर धावा बोल दिया। घटना में दो लोगों के गोली लग गई और चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को कंचनपुर थाना पुलिस ने बाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंचनपुर चौराहे पर अचानक हुई फायरिंग से चौराहे पर दहशत फैल गई। पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई और टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि डेहरा निवासी शोभाराम और सुखेपुरा निवासी सिद्दार, नारायण और सोबरन के मध्य 15 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। शोभाराम की जमीन को तीनों आरोपी और उनके बेटे हड़पना चाहते थे। आरोपी पक्ष ने इससे एक माह पूर्व भी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने मुल्जिमानों को भी गिफ्तार किया था। आज एक बार फिर आरोपी पक्ष के सिद्दार, नारायण सिंह और सोबरन के लड़कों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे कंचनपुर चौराहे पर शोभाराम पुत्र भोगीराम, भरत सिंह पुत्र शोभाराम, रामबाबू पुत्र रामस्वरूप, अजय पुत्र शोभाराम को दबोच लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और फरसों से पहले पिटाई की उसके बाद अजय और शोभाराम को गोली मार दी। इसमें सभी लोग गंभीर घायल हो गए। चौराहे पर हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी कंचनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dholpur news : firing in dholpur in case of land dispute,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur news, firing in dholpur, land dispute in dholpur, crime in dholpur, crime in rajasthan, crime hindi news, dholpur hindi news, dholpur latest news, rajasthan hindi news, धौलपुर समाचार, राजस्थान समाचार, धौलपुर में क्राइम, धौलपुर में अपराध, धौलपुर में फायरिंग, crime news in hindi, crime news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved