• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 6 एवं 7 अगस्त को

Verification of documents of selected candidates of Patwar Direct Recruitment Examination-2025 on 6th and 7th August - Dholpur News in Hindi

करियर डेस्क। धौलपुर राजस्थान कर्मचारी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत राजस्व मंडल, राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में अंतिम रूप से चयनित होकर जिला धौलपुर में आवंटित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 6 अगस्त (गुरुवार) एवं 7 अगस्त (शुक्रवार) को किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय, धौलपुर स्थित भू-अभिलेख अनुभाग, कक्ष संख्या-28 में अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों का मूल अभिलेखों से सत्यापित किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को उपस्थित होते समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी नवीन स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र (जो इस प्रेस नोट जारी होने की तिथि के बाद का हो), दहेज नहीं लेने-देने का शपथ पत्र, धूम्रपान एवं मदिरापान नहीं करने का शपथ पत्र, संतान संबंधी शपथ पत्र, आपराधिक प्रकरण नहीं होने का शपथ पत्र, नवीनतम दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा 50 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर सेवा क्षतिपूर्ति बंधपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
नियुक्ति आदेश की प्रति संबंधित चयनित अभ्यर्थियों को उनके निवास स्थान पर डाक के माध्यम से भेजी जाएगी। साथ ही नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद इसकी प्रति dholpur.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगी तथा अभ्यर्थी आवश्यकता होने पर कार्यालय से इसकी प्रति प्राप्त कर सकेंगे।
दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर इस प्रकार हैं— 104898, 192937, 220909, 231171, 287783, 311308, 335717, 341325, 433248, 449767, 487687, 593811, 597306, 647409, 679729, 694515, 696497 एवं 766715। जिला प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Verification of documents of selected candidates of Patwar Direct Recruitment Examination-2025 on 6th and 7th August
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patwar direct recruitment 2025, board of revenue rajasthan ajmer, candidate document verification schedule, district allocation dholpur, revenue department recruitment, career desk dholpur, career news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved