• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेना भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

Applications for army recruitment will be accepted till April 10 - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक अभ्यर्थी आर्मी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती अधिकारी ने बताया कि 1 अक्टूबर, 2004 से 1 अप्रेल, 2008 तक की जन्मतिथि वाले इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवार की ई-मेल आईडी और आधार से लिंक मोबाइल नम्बर होना अनिवार्य है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती में खिलाड़ियों, एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों, आईटी योग्यताधारी और डिप्लोमा धारकों के लिए बोनस अंक का भी प्रावधान है। इस वर्ष उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले उम्मीदवारों को दो श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे। अपनी पसंद की श्रेणियों से संबंधित दो सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना होगा तथा श्रेणियों की प्राथमिकता उम्मीदवार द्वारा आवेदन के दौरान ही भरी जाएगी। भर्ती पद्धति के तहत प्रथम चरण में नामांकित केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के साथ क्लर्क व एसकेटी पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा। द्वितीय चरण में भर्ती रैलियों के दौरान सामान्य प्रवेश परीक्षा योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा तृतीय चरण में अनुकूलनशीलता और चिकित्सा परीक्षण होगा। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Applications for army recruitment will be accepted till April 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, agniveer army recruitment, army portal, registration, \r\ndate of birth eligibility, mobile number, aadhaar, news in hindi, latest news in hindi, news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved