• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपकी पूंजी-आपका अधिकार : डीग में 69 हजार निष्क्रिय खातों में जमा 11.87 करोड़ रुपये लौटाने की कवायद

Your capital, your right: Efforts underway to return Rs 11.87 crore deposited in 69,000 inactive accounts in Deeg - Deeg News in Hindi

डीग। जिले में बैंकिंग सेवाओं से वंचित या लंबे समय से निष्क्रिय हो चुके खातों के धारकों को उनकी जमा पूंजी लौटाने के उद्देश्य से 'आपकी पूंजी-आपका अधिकार' नामक विशेष अभियान का आगाज किया गया है। डीग जिले में संचालित 9 प्रमुख बैंकों के लगभग 69,804 ऐसे खाते चिह्नित किए गए हैं, जो पिछले 10 वर्षों से बंद पड़े हैं। इन खातों में कुल 11 करोड़ 87 लाख रुपये की विशाल धनराशि जमा है, जिसके वास्तविक दावेदारों की तलाश अब बैंकों द्वारा मिशन मोड में की जा रही है।

बैंकिंग नियमानुसार, जिन बचत या चालू खातों में पिछले 10 वर्षों से किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन-देन नहीं हुआ है, उन खातों की जमा राशि को भारतीय रिजर्व बैंक के 'डिपोजिट एजुकेशन अवेयरनेस फंड' में स्थानांतरित कर दिया गया है। रिजर्व बैंक ने अब संबंधित बैंकों को इन खाताधारकों को खोजने और उनकी राशि लौटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस क्रम में बैंक प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को एसएमएस, पत्र और दूरभाष के माध्यम से निरंतर सूचित किया जा रहा है। इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने और आमजन को मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराने हेतु आगामी 12 दिसंबर को 'जिला स्तरीय जागरूकता व सहायता शिविर' का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर खाताधारकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे।
पंजाब नेशनल बैंक, डीग के अग्रणी जिला प्रबंधक निखिल लॉल ने बताया कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल है। खाताधारक अपनी संबंधित बैंक शाखा या शिविर में जाकर अद्यतन केवाईसी दस्तावेज प्रस्तुत करें। इसके पश्चात, खाते में न्यूनतम 100 रुपये जमा करवाकर या निकासी कर खाते को पुनः सक्रिय किया जा सकता है, जिससे डीईए फंड में गई राशि वापस खाते में आ जाएगी।
लॉल ने स्पष्ट किया कि यदि किसी मूल खाताधारक की मृत्यु हो चुकी है, तो उनके द्वारा नामित व्यक्ति या वैध उत्तराधिकारी बैंक में क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें खाताधारक का मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक विधिक दस्तावेज शाखा में प्रस्तुत करने होंगे।
जिला प्रशासन और अग्रणी बैंक प्रबंधन ने डीग जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी पहल के प्रति जागरूक बनें। 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भारत सरकार की इस मुहिम का लाभ उठाएं और अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Your capital, your right: Efforts underway to return Rs 11.87 crore deposited in 69,000 inactive accounts in Deeg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg district campaign, your capital your right, dormant bank accounts, 69, 804 inactive accounts, ₹1187 crore deposit, banks searching claimants, 10 years inactive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved