• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जलभरावः ऐंचवाड़ा में 900 और सहेड़ा में 100 मीटर पाइपलाइन बिछाई, 14 गांवों को मिलेगा लाभ

Waterlogging: 900 meters of pipeline laid in Ainchwada and 100 meters in Saheda, 14 villages to benefit - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग जल संसाधन विभाग की ओर से कामां एवं जुरहरा तहसील क्षेत्र के जलभराव प्रभावित 14 गांवों में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की दशकों पुरानी जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जन जागरूकता पहल की जा रही है।
अधिशाषी अभियंता जल संसाधन विभाग डीग नीरज कुमार ने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के तहत जलभराव से प्रभावित क्षेत्र के समाधान के लिए ‘रिहैबिलिटेशन ऑफ जीएमसी चैन 1210-1750, कंट्रक्शन ऑफ ड्रेन फ्रॉम टेल डिस्ट्रीब्यूटरी टु होम्स कैनाल एंड लिफ्ट स्कीम्स फॉर डिप्रेशन एरिया इन विलेजेस’ कार्य को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत कामां एवं जुरहरा तहसील के नौनेरा, सहेड़ा, पथवारी, नंगला दांदू, नगला चाहरा, भौंगरा, नगला बलदेव, लोहागढ़, गांवडी, नौगांवा, बम्बारी, बस्सी डहरा, किरावता एवं ऐंचवाड़ा गांवों में जल निकासी की व्यवस्था विकसित की जा रही है।
पंप हाउस एवं पाइपलाइन से होगी जल निकासीः
कार्य के तहत ग्राम ऐंचवाड़ा एवं सहेड़ा में पंप हाउस का निर्माण कर लिफ्ट स्कीम के माध्यम से जलभराव वाले क्षेत्र के पानी को लिफ्ट कर गुड़गांव मेन कैनाल में निकासी की जाएगी। इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव एवं जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
वर्तमान में जल निकासी के लिए ग्राम ऐंचवाड़ा एव सहेड़ा में पंप हाउस की जगह चिन्हित कर ली गई है। संवेदक द्वारा ग्राम ऐंचवाड़ा में 900 मीटर तथा ग्राम सहेड़ा में 100 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। कार्य की वर्तमान प्रगति 24 प्रतिशत है। कार्य की प्रारंभ तिथि 31 जनवरी 2026 तथा निर्धारित पूर्णता तिथि 30 जनवरी 2028 है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Waterlogging: 900 meters of pipeline laid in Ainchwada and 100 meters in Saheda, 14 villages to benefit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water resources department awareness campaign, deeg drainage problem resolution, kaman jurhara waterlogged villages, 14 affected villages drainage plan, decades old waterlogging issue, farmer public representative concerns, rajasthan water resources initiatives, special news deeg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved