• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान शुरू, प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Vande Ganga, water conservation public campaign started, in-charge secretary gave instructions to the officials - Deeg News in Hindi

डीग। राजस्थान सरकार द्वारा 5 जून से 20 जून 2025 तक चलाए जा रहे 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' की तैयारियों को लेकर आज डीग में प्रभारी सचिव वी सरवन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सभागार में हुई इस बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निष्पादन कर अभियान में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव वी सरवन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने और जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरुद्धार, और पर्यावरण व जल संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सरवन ने बिंदुवार आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विभागों की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत लक्ष्यानुरूप पौधारोपण के लिए आवश्यक गड्ढे खोदने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि गड्ढे मानक अनुरूप हों।
उन्होंने यह भी जोर दिया कि अभियान के तहत हो रही गतिविधियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। बैठक में प्लास्टिक उपयोग, वेस्ट मैनेजमेंट, जागरूकता गतिविधियों और साफ-सफाई कार्यों सहित अन्य गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
प्रभारी सचिव ने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपखंड स्तर पर भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करें ताकि अभियान सफल हो सके। उन्होंने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड और भामाशाहों के माध्यम से भी जल संरक्षण के कार्य करवाने का सुझाव दिया।
जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन होगा। इस दिन प्रभारी मंत्री भरतपुर व डीग सुरेश सिंह रावत एवं प्रभारी सचिव डीग वी सरवन कुमार की अध्यक्षता में प्रातः 7 बजे गणेश मंदिर डीग से गोपालसागर तालाब तक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जहां तालाब पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर नर्सरियों का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, तुलसी पौधा वितरण, 'हरियालो राजस्थान' के लिए पूर्व तैयारी, 'वंदे गंगा प्रभात फेरी', जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं मरम्मत आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
6 जून को निर्जला एकादशी पर जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों एवं खालों की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर 'वंदे गंगा जल सेवा' व जल परीक्षण अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, श्रमदान, जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना, पशुओं के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधना जैसी गतिविधियां भी होंगी।
7, 8 और 9 जून को धार्मिक/व्यापारिक संगठनों, भामाशाहों, और गणमान्य व्यक्तियों के साथ जल संरक्षण पर विचार-विमर्श/संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। गौशालाओं और पशु चिकित्सालयों में स्वच्छता अभियान भी चलेगा। 8 जून को 'वंदे गंगा प्रभात फेरी' और जागरूकता रैली के साथ श्रमदान होगा।
9 जून को नवीन अमृत सरोवरों का शुभारंभ, नए जल संग्रहण संरचनाओं के कार्यों का शुभारंभ और पुराने कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। 10 और 11 जून को पर्यावरण व जल संरक्षण के कई कार्य होंगे, जिनमें पौधारोपण की अग्रिम तैयारी, चारागाहों का चिन्हीकरण और तुलसी के पौधों का वितरण शामिल है।
12 से 20 जून तक कृषि, उद्यान, सार्वजनिक निर्माण, वन विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा सिप्रिंकलर ड्रिप प्रदर्शनियों, कंपोस्टिंग तकनीकों के प्रचार-प्रसार, किसान चौपालों, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताओं और विभिन्न जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vande Ganga, water conservation public campaign started, in-charge secretary gave instructions to the officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vande ganga, water conservation, jan abhiyan, deeg, v sarvan kumar, ganga dussehra, world environment day, public participation, water harvesting, plantation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved