• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशासन के दो वर्ष: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना ही प्राथमिकता- कलेक्टर

Two years of good governance: Reducing road accidents and ensuring safe travel are the top priorities - Collector - Deeg News in Hindi

डीग। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को डीग जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-चेतना जगाने हेतु विशेष अभियान का आगाज हुआ। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 'सड़क सुरक्षा जन-जागृति रथ' एवं 'बाइक रैली' को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उत्सव कौशल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 11 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक 15 दिवसीय विशेष "सड़क सुरक्षा अभियान" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रवाना किया गया यह हाई-टेक प्रचार रथ और बाइक रैली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देगी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर परिवहन निरीक्षक कमल दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात, जिला कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाते ही "सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा" के स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ सुसज्जित बाइक रैली कमल दुबे के नेतृत्व में रवाना हुई। परिवहन निरीक्षक दुबे ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two years of good governance: Reducing road accidents and ensuring safe travel are the top priorities - Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg state government two years completion programs, road safety public awareness campaign launched, district transport road safety department, road safety awareness chariot bike rally, flagged off collectorate premises, district collector, ias utsav kaushal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved